Autho Publication
Author's Image

by

Amit Kumar

View Profile

Sample Chapters

तन्हाई भीड़ में जगह बना लेती है । आंखे नींद अश्को में बहा देती है । यहाँ लोग मोहताज है किसी खुदा के, यहाँ सच्चाई यूँ आबरू बचा लेती है । खुदाया ! हम बाशिंदे हैं उस मुल्क के, जहाँ मुद्दों की जगह प्रार्थना लेती है । आगे नहीं है कोई हसीन मंजर, आगे भूख सभी परदे उठा लेती है ज़िंदगी नदी सी बहे जा रही है , हर मील नई प्यास जगा लेती है । यहाँ हर तख़्त पर पत्थर काबिज़ है, आवाम खुद मुस्तकबिल गवा लेती है । बहकी बहकी बातें तेरी दिन रात, तू मुझ पापी को अब भी दुआ देती है । आरज़ू वो अजीब कैद है ‘बैरागी’ जो परो को हवा ही हवा देती है । वो रूप रंग से काम नहीं लेता । वो हुस्न का सलाम नहीं लेता । मेरी आँखों मे सहरा रहा है, मैं इश्क़ का इल्जाम नहीं लेता । मैंने अंगारो में देखा है मुकद्दर, मैं चलते हुए विराम नहीं लेता । वो मेरी दहलीज़ से नहीं गुजरता, जबतक हाथ पत्थर थाम नहीं लेता । सजी है मुल्जिमों की मजलिस, कोई संविधान से काम नहीं लेता । किस तरह बेहतर होगा ये मंज़र, यहाँ कोई सुबह का नाम नहीं लेता । गरीब का जिस्म बोझ से दोहरा हुआ, कमज़ोर का पक्ष यहां निज़ाम नहीं लेता । किस दिशा की ओर जाता ‘बैरागी’ टूटा तारा कभी विश्राम नहीं लेता । वो मेरी आँखों मे समंदर दे गया । सहरा को डूबता मंजर दे गया । वो ग़ज़ल सुनते उबाल खा गए, ‘ज़ख्म कोई अपना बनकर दे गया’ । मैं मायूसी सिरहाने लिए सोता हूँ, बेरहम ख़्वाब आस का जन्तर दे गया । इत्र ढूंढते फिरे हम सारे शहर में, खुदा मृग को कस्तूरी वर दे गया । रोटी की तलाश में हमने घर छोड़े, खाली थाली मुझको शहर दे गया । खुदा खुदाई से होता नहीं कुछ भी, भिखमरी ये कौन सितमगर दे गया ? रहेंगे सच और झूठ इस जहान में, पर एक झूठ सुकरात को ज़हर दे गया ? बेचैनी भरी ज़िंदगी जीनी है ‘बैरागी’ खून में उबाल, समाज बंजर दे गया । मैं उससे मेरा हक़ की माँग कर बैठा । सूली पे अपना जिस्म टाँग कर बैठा । मेरे हिस्से में आई थी हर खुशी, मैं उसके गम अपने नाम कर बैठा । अपने मोहल्ले से निकला-सहम गया, जैसे सारा बचपन नीलाम कर बैठा । शहर भर दिल मे रहती है एक चुभन, गुलिस्तां तबाह खुद बागबान कर बैठा । मैंने देखे हैं सहरा में तैरते जहाज, मैं फिर किसी आशिक़ से बातकर बैठा । खुदाया ! लोगो को नहीं जुबान पर रंज, वो खुद को खुदा के बाद कर बैठा । क्या पता फिर वही तहजीब आएगी ? वो जदीद होकर भी जात-पात कर बैठा । मुल्क पर करे कोई तो रहम ‘बैरागी’ इत्र का बाजार कांटा नाकाम कर बैठा । गलती है तो गलती की कोई सफाई नहीं । कैसे कहूँ इस दिल मे आरज़ू कब आई नहीं । चेहरे पर चेहरे डाल रखे हैं बरसो से, हमने आज तक सुनी आइनों की दुहाई नहीं । हमने जब सुनी है बस खंजर से सुनी है, मकतूल ने कभी आपबीती सुनाई नहीं । हम लोग तो अंधेरे में देखने के आदि हैं, महलो से बचकर, रोशनी कोई आई नहीं । एक जंगल मे तब्दील हो रहा है ये मुल्क, इंसान-इंसान का शिकार करे तो बुराई नहीं । सीने में बवंडर है, बेचैनी है हर तरफ, ये सतही जवानी है, इसमें गहराई नहीं । आग हवा के साथ साथ रुख बदल रही है, सियासत की दोस्ती किसी से स्थाई नहीं । एहतिजाज का दौर अब नहीं रहा ‘बैरागी’ अंधेरो में हमने कभी देखी परछाई नहीं । हथेली पर रक्खे है उजाले हमने । खोले है आसमान के ताले हमने । नींद का बैर हमसे रहा है बरसो, तारो पर डांके रातभर डाले हमने । साजिशें हो रही है गली गली में, कबूतरो से बांधकर खत उछाले हमने । सुना है उधर की व्यवस्था बदल गयी, उधर जाते देखी थी मशाले हमने । खून में उबाल के ज़ोर पर यहाँ ही, लांघी हैं कई बार मजाले हमने । मंजिल पे पहुंचने का गुमां तब हुआ, जब देखें पैर में पड़े छाले हमने । ज़मीर की आवाज़ों बचने के लिए, शतरंज सरीखी चली चाले हमने । पानी पर चलते है मसीहा ‘बैरागी’ जमीन पर पैर न संभाले हमने । चाँद अपने घर उतारे हमने । तारे छोड़े बेसहारे हमने । मुसाफिर चला मंजिल-मंजिल, रास्ते छोड़े बंजारे हमने । आग हर तरफ फैल चुकी है, हर जगह पैर पसारे हमने । मुदत्त हुई नींद आँख तक आए, आँखों पाले हैं अंगारे हमने । खुशबू तेरी दहशत दे गई, चंदन से सर्प फटकारे हमने । नज्म लिखे ख़त की उम्मीद में, निबंध गीत जैसे उच्चारे हमने । किश्ती उतारी मजधार में जब भी, लहरों को दी हैं ललकारे हमने । गुलो से गुलशन है ‘बैरागी’ कांटे समझे हैं बेचारे हमने । हमने सही मायने में खिलाफत समझी । तिरगी से उजालो की हिफाजत समझी । दिल निकल पड़ता है बचपन ढूंढने, हमेशा बालिगी हमने आफत समझी । वो लहू की तासीर बदलना चाहते हैं, आवाम ने नहीं ये सियासत समझी । हमने गिर- गिर कर चलना सीखा है, ठोकर हमने अपनी विरासत समझी । अपने विचार मैंने ग़ज़ल में उतारे, सत्ता इक इक शेर बगावत समझी । भूख के आगे मैं सब कुछ भूला हूँ, सरकार इस अवसर को दावत समझी । यहाँ तो मसीहा सूली पर चढ़ गया, अज्ञानी ने ये बस अलामत समझी । सच दिखाते, आईने हैं मगरूर ‘बैरागी’ झूठ ने नामुमकिन तिजारत समझी । आसमां में गहरी धूल जमी है । सूरज ने सही गालियां आलमी हैं । तय था ज़ख्मो पर लगेगा मरहम, यहाँ सत्ता ने कई अफवाहें जनी है । अंगारो पर चलता रहा मुसाफिर, कहता फिरता है कांटो में नरमी है । जमुरियत की उस दहलीज़ के पार, गरीब की खुशहाली जैसे थमी है । हमसे बेहतर ये शमशान हैं, जहाँ, हमारे चूल्हों से ज्यादा गरमी है । जाने क्योंकर है बदनाम अंधेरा, इस मुल्क में उजाले की कमी है । हो सकते थे हमारे कदम आवारा,पर गरीबों के घर नहीं होती बेशर्मी है । ‘बैरागी’ ! अमृत मेरा ज़हर तुम्हारा, अरे ! मंथन करने वाले तो हमी हैं । हमें यकीन है एक दिन बहार आएगी । इस मुल्क में खुशियां बेशुमार आएंगी । वो कर रहा है मेरी काबिलियत पर शक, वो इंतज़ार करें, एक दिन ललकार आएगी । वो इरादतन सबको ज़ख्म देता है, और अब उसके ताजपोशी बार बार आएगी । जिस जगह तुम भाईचारा बढ़ा रहे हो, उस जगह एक न एक दिन दीवार आएगी । मैंने घर बनाया मंहगे साजो सामान से, पर मौत शै है वो आखिकार आएगी । मुझे जूते घिसकर मिली है नौकरी, आने वाली पीढ़ी बेरोज़गार आएगी । ये महलों में जो सुकून की कमी है, ये आरज़ू ही इसकी गुनाहगार आएगी । वो समंदर से पानी ले लाया ‘बैरागी’ मछलिया अदालत में बेशुमार आएंगी । जुगनुओं पर उजाले का दारोमदार है । भ्रमित करता यहाँ हर इक अखबार है । इस कुएं का पानी चोरी हो रहा है, बड़ा मजबूर यहाँ का चौकीदार हैं । जुबान काटेगा वही इस जमुरियात में, जिसके हाथो में हमने दी तलवार है । तन से जान जुदा होने की ख्वाहिश, गरीब के लिए ऐसा ही ये संसार है । फैली तिरगी में यहाँ हर कोई अंधा है, वो जुगनू ही इस मुल्क का गुनहगार है । वो सवाल पूछते ही हो गए मुजरिम, इंसाफ यहां झूठ का सलाहकार है । खौफ जांचने के लिए जिंदा आदमी ढूंढो, शहर में श्मशान हर दहलीज के पार है । तस्वीर में रंग भरने की ख्वाहिश ‘बैरागी’ बेरंग ज़िंदगी भला किसे स्वीकार है । इस शहर की तरफ देखना अगर । तो दुआ जरूर बुद-बुदाओ लब पर । इस जंगल मे पत्ते नश्तर जैसे हैं, इस जंगल ने कभी कुबूला नहीं शहर । कागज़ पर वो दर्द ही उतारता है, गोदान के होरी सा है उसका सफर। आसमान तक जाने की है मन्हाई, यहाँ मुहैया होंगे तारे ज़मीन पर । नींद तुम्हारी तो ख़्वाब हमारे, यूँ ही दो पंछी बनाते हैं एक घर । एहतेजाज गर्म खून से आता है, यहाँ गर्मी में ही पिघलते है पत्थर । इस मुल्क में रोटियों हैं कामयाबी, यहाँ रोटी पर नहीं बनती ख़बर । इक दिन वहाँ गुलशन होंगे ‘बैरागी’ पर एक सजर नहीं इस शहर ।